लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के बामष्टा बाबा मंदिर में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को पोखरीखाल मैदान से सुबह नौ बजे मष्टा बाबा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक कथा वाचन होगा। 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक कथा होगी। कथा व्यास आचार्य डॉ. गोपालकृष्ण त्रिपाठी श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। आयोजन में हवन, आरती, प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।