फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बलतिर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा शुरू

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़) । बलतिर गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह पौराणिक बालेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली। यजमान प्रेम चंद्र जोशी ने धार्मिक ग्रंथ श्री रामचरित मानस को सिर में धारण किया और ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। कथा से पूर्व आचार्य रोहित पुनेठा ने यजमान में प्रेम चंद्र जोशी, उनकी पत्नी अनिता देवी, चंचल मेहरा, हेमा देवी, भवान सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता से गणेश पूजा, कलश स्थापना करवाकर मूल पाठ संपन्न कराए। कथावाचक पं. पीयूष उपाध्याय ने भगवान राम के अनन्य भक्त गोस्वामी तुलसीदास के बारे में बताया। इस दौरान पुजारी गोविंद भट्ट, आचार्य गिरीश चंद्र उपाध्याय, चेतन उपाध्याय, पूरन सिंह भैसोड़ा, सुनील सत्याल, प्रहलाद सिंह भैंसोड़ा, नवराज जंगपांगी, कौशल्या भैंसोड़ा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें