फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार

Thu, 15 Oct 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग की रामलीला के दूसरे दिन दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन जनक दरबार में सीता जन्म, महर्षि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन और राम-लक्ष्मण को मांगने, ताड़िका और सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, जनक दरबार में आगमन तथा पुष्प वाटिका में सीता के गौरी पूजन के दृश्यों का मंचन हुआ। ताड़िका वध के बाद पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए देर रात तक लोग मैदान में बने रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप जलाकर किया। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत धानिक, देवेंद्र लाल शाह, जीवन धानिक, किशन पंत, महेश पंत, ललित बाफिला, दीप बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें