फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर्स इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 03 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट में महाकाली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जीआईसी खेल मैदान में चेलेंज क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच शूटर्स इलेवन ने जीता।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच शूटर्स इलेवन और बोहरा बुक डिपो के बीच खेला गया। शूटर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शूटर्स ने 20 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बोहरा बुक डिपो की टीम 110 रन ही बना सकी। अंपायर हरीश रावल, विनोद मेहता थे। आंखों देखा हाल जोगा परगाईं, मोनू रावल ने सुनाया।  इससे पहले ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. कुंदन कुमार, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश बोरा थे। आयोजक मंडल के केशर सिंह, राजीव बोरा ने बताया कि विजेता टीम को ट्राफी के साथ 10000, उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 5000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। संचालन विजय खत्री ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें