धारचूला(पिथौरागढ़)। क्षेत्र की शिवानी रोकाया और गोपी धामी ने बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बागेश्वर में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में शिवानी रोकाया और गोपी धामी ने अंडर-17 आयु वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अब दोनों खिलाड़ी एक से पांच दिसंबर तक जम्मू कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश अटवाल, ब्लॉक खेल समन्वयक विपिन थलाल, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शकुंतला टम्टा आदि ने खुशी जताते हुए दोनों को बधाई दी है।