धारचूला (पिथौरागढ़)। दो दिनी शिव महोत्सव का झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस दौरान तिंकर और अनवाल समुदाय की झांकी आकर्षक का केंद्र रही।
समापन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम गर्ब्याल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल, महिमन सिंह हयांकी, भूपेंद्र थापा, नंदा बिष्ट ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। भक्तों ने तपोवन गर्म पानी के स्रोत और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोपहर में नेपाल के तिंकर से आई टीम ने लीडर भांदू तिंकरी और अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, पंचाचूली दारमा विकास समिति अध्यक्ष देवेंद्र फिरमाल के नेतृत्व में आए दलों ने आकर्षक झांकी निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
बाद में स्कूली बच्चों ने भजन, रं गीत, हिंदी, नेपाली गीतों पर मनमोहक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र नबियाल, ऐश्वर्या फकलियाल, राजू नपलच्याल, हरीश कुटियाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधा बिष्ट, भगेश्वरी गर्ब्याल, जसमा, आशा, जीवन रोंकली, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।