बनबसा (चंपावत)। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से मंगलवार को दोपहर 12 बजे शारदा नदी का जलस्तर 72171 क्यूसेक पहुंच गया। सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 58273 क्यूसेक था। मंगलवार को क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पहली जून से अबतक क्षेत्र में 609 मिमी बारिश हो चुकी है। मंगलवार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।