मुवानी (पिथौरागढ़) । राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर डिगरा मुवानी में प्रारंभ हो गया है। शिविर के उद्घाटन के मौके पर प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक चेतना का विकास करने का एक सशक्त माध्यम है। डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वच्छता एवं पॉलीथिन उन्मूलन, जल संरक्षण, नशा उन्मूलन आदि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता स्वयंसेवकों को योग प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधान जगत सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद, पूर्व प्रधान रमेश बम, कमलदीप बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, कार्यक्रम अधिकारी राजकमल किशोर, वर्तिका पंत, गीता चन्याल, विनीता ऐरी, गुंजन कन्याल समेत स्वयंसेवी मौजूद रहे।