फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रई झील, रोपवे, लॉ कॉलेज को स्वीकृति देने के प्रस्ताव भेजे

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस विधायक मयूख महर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने 10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव सीएम को भेज दिए हैं। साथ ही सीमांत जिले के विकास के लिए इन प्रस्तावों को स्वीकृत करने की मांग भी की है। उन्होंने पिथौरागढ़ में रई झील बनाने, लॉ कॉलेज को स्वीकृति देने और मोस्टामानू से चंडिका मंदिर होते हुए असुरचूला मंदिर तक रोपवे बनाने आदि प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक मयूख महर ने कहा कि कुछ समय पहले सभी विधायकों से विधानसभा से संबंधित 10 विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे जिसके बाद उन्होंने सीमांत जिले से संबंधित प्रस्ताव भेजे हैं। कहा कि उनके भेजे प्रस्ताव में जाख-मेलडुंगरी-थली रामेश्वर सड़क निर्माण की मांग भी शामिल है। यह सड़क बारहमासी सड़क के विकल्प के रूप में इस्तेमाल हो सकती है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भुवन पांडे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

ये प्रस्ताव भेजे
पिथौरागढ़-बांस-गंगोलीहाट सड़क के अवशेष कार्य पूरा करने, रामगंगा में मोटर पुल बनाने।
जाख-मेलडुंगरी-थली रामेश्वर सड़क का निर्माण कराने, रामेश्वर में मोटर पुल बनाने।
सल्ला से पंचेश्वर तक सड़क निर्माण, लोहाघाट क्षेत्र को जोड़ने के लिए पंचेश्वर में मोटर पुल बनाने।
मोस्टामानू से चंडिका मंदिर होते हुए असुरचूला तक रोपवे बनाने।
पिथौरागढ़ में रई झील बनाने।
स्पोर्ट्स स्टेडियम से पांडेगांव होते हुए पाटा तक नाले को पाटते हुए हल्के वाहनों के लिए मार्ग बनाने।
पिथौरागढ़ नगर के आंतरिक मार्ग के साथ ही हवाई पट्टी खांकर से जाजरदेवल तक और पिथौरागढ़ से बड़ाबे तक सड़क पर डामरीकरण करने।
पिथौरागढ़ में लॉ कॉलेज की स्वीकृति देने।
ग्राम पंचायत सिलिंग्या, कौल, जाजर, चिंगरी, हिमतड़, सल्ला, सेल, रावतगाड़ा, तरागाड़ा में समूह के लिए सरयू नदी से लिफ्टिंग पेयजल योजना बनाने।
सौन पट्टी क्षेत्र के मड़सौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें