फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यिक यात्रा विषय पर हुई गोष्ठी

Wed, 06 Jan 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी परिषद की कविता, पोस्टर प्रदर्शनी और एक वर्ष की साहित्यिक यात्रा विषय पर गोष्ठी हुई। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल ने कहा कि अपनी अद्वितीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों के लिए देश-दुनिया में सितारा सा चमकता हिंदी साहित्य संसार में भी दमदार दखल रखता है। संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डा. नरेश तिवारी ने कहा कि भाषायी संस्कार ही हमें अपनी संस्कृति और साहित्य को दूसरों तक पहुंचाने में मदद करते हैं। डा. नीलाक्षी जोशी, डा. वसुंधरा उपाध्याय, ज्योति खोलिया, अतिथि शिक्षिका जया राणा ने साहित्यिक यात्रा और प्रकाश लाल, दीपावर्ती, भावना जोशी, भावना पाटनी, रुचि अवस्थी, रचना रावत ने कविता पोस्टर प्रदर्शनी विषय पर विचार रखे। संचालन हिंदी परिषद की अध्यक्ष भावना पुनेड़ा ने किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें