फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सीमाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : राज्यपाल

Sat, 27 May 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गुंजी गांव राज्यपाल पारंपरिक परिधानों से सजी सीमांत की महिलाओं के साथ। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने वाइब्रेंट गांव के भ्रमण के दौरान कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। उन्होंने कालापानी आए पर्यटकों के साथ समय भी बिताया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि बीएडीपी परियोजना से सीमावर्ती गांवों में मूलभूत सुविधाओं सहित जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि गुंजी में स्कूल, हॉस्पिटल के अलावा पेयजल और कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए वह स्वयं भी प्रयासरत हैं।
राज्यपाल ने कालापानी में आए पर्यटकों के साथ समय बिताया। उन्होंने पर्यटकों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां पर सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और जवानों का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों नि:स्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें