धारचूला में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करती एसएसबी व पुलिस की टीम। संवाद
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में चल रही उथल-पुथल के बीच भारतीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियाें ने चौकसी बढ़ा दी है। बुधवार शाम चार बजे से 5:30 बजे तक धारचूला झुलापुल और आसपास सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस टीमों ने संयुक्त गश्त की। इसमें एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दीवान सिंह कार्की, एसी जुबेर अंसारी और पुलिस सब इंस्पेक्टर बिशन सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे। एफ कंपनी एसएसबी झूलाघाट प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर सुरक्षा चाकचौबंद की गई है। संवाद