फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अपणों स्कूल अपणू प्रमाणपत्र योजना में कम आवेदन से सचिव नाराज

Mon, 12 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अपणों स्कूल अपणू प्रमाणपत्र योजना में विद्यार्थियों से कम आवेदन प्राप्त होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नोडल अधिकारी एडीएम को निर्देश दिए कि एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित रूप से योजना की समीक्षा करें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने निर्देश दिए कि डीएम और सीडीओ कार्यालय से शासन को भेजे जाने वाले पत्र केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजे जाएं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया है वह प्रशिक्षण के बाद क्या कर रहे हैं इसका डाटा एकत्र किया जाए।
औद्यानिकी, कृषि कार्यों की समीक्षा के दौरान सचिव ने उद्यान, कृषि, रीप परियोजना और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर एक उत्पाद के क्षेत्र में जनपद को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएं। जनपद में कौन सा उत्पाद कितनी मात्रा में उत्पादित हो रहा है और उस उत्पाद की आपूर्ति कहां हो रही है इसका डाटा रखा जाए। बैठक में डीएम रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, एडीएम फिंचाराम चौहान, एसडीएम अनिल शुक्ला, डीडीओ रमा गोस्वामी, डीएसटीओ निरंजन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जल जीवन मिशन योजना का सर्वे कराएं : बगौली
पिथौरागढ़। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान यह शिकायत मिली है कि जिन क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य पूर्ण हो चुका है वहां नलों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों, क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हो गए हैं वहां प्रशासन की टीम भेजकर सर्वे किया जाए कि वहां कितने परिवार हैं, कितने परिवारों को कितनी मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें