फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने डॉक्टरों समेत चार का वेतन रोका

विज्ञापन
डीडीहाट अस्पताल की उपस्थिति पंजिका की जांच करते एसडीएम बीएस फोनिया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसडीएम ने शनिवार को डीडीहाट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना अवकाश लिए अस्पताल में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टरों और दो अन्य कर्मियों के वेतन रोकने के आदेश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए।
विज्ञापन

डीडीहाट के नवनियुक्ति एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन जनरेशन कक्ष, दवा स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान पता चला कि दो डॉक्टर और दो अन्य कर्मी बिना कोई अवकाश लिए अस्पताल से अनुपस्थित हैं।
इस पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फुरकान मिकरानी को चारों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील कर्मचारी महेश कुमार, हरीश कन्याल, हरीश राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें