गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट-रामपुर सड़क पर बाइक और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई। घटना में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना में स्कूटी चालक सेराघाट निवासी गोलू को गंभीर चोट आई जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल घायल की हालत ठीक है। वहीं घटना में बाइक चालक ग्वाड़ी निवासी सागर पथनी को हल्की चोट आई। संवाद