फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में दो साल से एसबीआई की एटीएम मशीन खराब

विज्ञापन
बेड़ीनाग में बंद पड़े एसबीआई के एटीएम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग में एसबीआई की एटीएम मशीन दो साल से खराब है। जिससे लोगों को निकासी करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बेड़ीनाग बाजार में दो साल से एटीएम मशीन खराब होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं दूसरा एटीएम एसबीआई गंगोलीहाट टैक्सी स्टैंड पर लगा है। जो एक सप्ताह से खराब है। दोनों एटीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह धानिक ने बैंक प्रबंधक से मिल कर शीघ्र एटीएम मशीनें ठीक करने की मांग की है। बैंक प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि नई मशीन लगाने के लिए उच्चाधिकरियों को बताया गया है। वहीं जिला सहकारी बैंक के एटीएम में पर्याप्त राशि न होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें