फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में 30 नवंबर तक चलेगा खेत बचाओ अभियान

Fri, 23 Oct 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना है। मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार ने बताया कि अभियान का लक्ष्य वैज्ञानिक खेती से लागत कम कर उत्पादन बढ़ाना है। इसके तहत मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी विकासखंडों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरकों के उपयोग और मौसम आधारित कृषि परामर्श भी मिलेगा। उन्हें फसल प्रबंधन, जोखिम कम करने के उपाय और जल संरक्षण का महत्व बताया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। डी. कुमार ने जनप्रतिनिधियों और किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें