फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंथल मोचौरा-बड़ीगांव मोटर मार्ग ध्वस्त, आवाजाही ठप

विज्ञापन
अस्कोट के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बारिश के चलते सैंथल मोचौरा-बड़ीगांव मोटर मार्ग 18 दिनों से ध्वस्त है। इस कारण लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। लोगों ने लोनिवि से सड़क की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पाल के नेतृत्व में बुधवार को लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अधिकारी बीके सिन्हा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि बारिश के चलते तीन सितंबर को सैंथल मोचौरा-बड़ीगांव मोटर मार्ग का 40 मीटर ध्वस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों को राशन पहुंचाने, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है।
इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जमन सिंह, ललित लुंठी, मनोहर बिष्ट, हरीश पंत, मनोज लुंठी, करन सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, बीरजंग पाल आदि थे। अधिशासी अभियंता सिन्हा ने बताया कि 27 लाख रुपये का आगणन बना कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य किया जाएगा। इधर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि निर्माण के लिए सरकार से शीघ्र ही बजट दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें