फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईंपोलू ट्रेनीज और फुटबाल एकेडमी बने विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी और साईंपोलू के खि? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति फुटबाल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में साईंपोलू ट्रेनीज और ओपन वर्ग में फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी विजेता बने हैं। साईंपोलू ने सरमोली फुटबाल क्लब को 2-1 से और फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी ने मल्ला घोरपट्टा को ट्राइब्रेकर में 3-2 से हराया।
विज्ञापन

स्टेडियम में जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला साईंपोलू ट्रेनीज और सरमोली फुटबाल क्लब के बीच हुआ जिसमें साईंपोलू ने 2-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। ओपन वर्ग में फाइनल मुकाबला फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी और मल्ला घोरपट्टा मुनस्यारी के बीच हुआ जिसमें निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। ट्राइब्रेकर में फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी ने 3-2 से जीत दर्ज की।
दोनों मैचों में मुख्य निर्णायक चंद्र सिंह धामी, सह निर्णायक जगदीश कसन्याल, गौरव, हिमांशु, फोर्थ निर्णायक यतीश ओझा और मैच कमिश्नर मनोज कुमार पुनेठा रहे। मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि पूर्व खेल समन्वयक कृपाल सिंह मेहता, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी कैप्टन देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जनार्दन सिंह वल्दिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि 42 बालकों का चयन दिसंबर में होने वाले विशेष फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, निर्मल किशोर भट्ट, प्रकाश जंग थापा, कैलाश सिंह लस्पाल, त्रिभुवन सिंह धामी, प्रेम सिंह गुंज्याल, सतीश कुमार, जगत सिंह महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें