फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी में 108 आपातकालीन सेवा में हुआ सुरक्षित प्रसव

Sun, 07 Jan 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पाटी में 108 एंबुलेंस में सुर​​क्षित प्रसव कराते चिकित्सा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आपतकालीन सेवा 108 में रविवार सुबह एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। चंपावत के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह पाटी एंबुलेंस को रमक गांव से काॅल आया। इस पर 108 एंबुलेंस का स्टाफ मौके पर पहुंचकर दीपा देवी पत्नी लक्ष्मी दत्त को पाटी अस्पताल ला रहा था।
विज्ञापन

पाटी से 12 किमी दूर केदारनाथ के पास गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मौके पर तैनात स्टाफ ईएमटी और पायलट ने एंबुलेंस किनारे लगाकर गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को पाटी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें