फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सब खिन दयालु होया, भूमि का भूमिया खेल लगाया ठुमुका ठुम

Mon, 28 Aug 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश के बीच आठूं महोत्सव में खेल की धूम मची है। इस दौरान महिलाओं ने जहां खेल लगाए वहीं कलाकारों ने हुड़के की थाप पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से रामलीला मैदान में आठूं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को झोड़ा, चांचरी, छपेली, हथजोड़ा, हिलजात्रा कार्यक्रम किए गए। इस दौरान महिलाओं ने सब खिन दयालु होया, भूमि का भूमिया खेल लगाया ठुमुका ठुम, सब फूल फूली ग्यान, नै फूली बसमाती मेरा कान में झुमका झूम, मोहन लौंडा झ्वाल सिपाही, तेरा हाथ में रम बोतल आदि गीत गाए।
स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। अतिथि डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, विरेंद्र शाह ठुलघरिया, उमा पाठक, मनोज सामंत, केदार जोशी रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, दिलीप वल्दिया, गोविंद सिंह बिष्ट, माधवी जोशी, रेखा जोशी, नवीन भट्ट, प्रकाश जोशी, हेमराज बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

..............
खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़
डीडीहाट। डीडीहाट विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सातूं आठूं पर्व की धूम मची हुई हैं। भनड़ा ग्राम में पांच दिनों का सातूं-आठूं महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं दूनाकोट, देवीसूना, जौरासी, अजेड़ा, ओगला, नारायणनगर, हाट, मिर्थी, चौबाटी, भैस्यूड़ी, ननपापू सहित दर्जनों गांवों में रात भर खेल लगाकर सातूं-आठूं पर्व मनाया जा रहा है। वहीं नगर क्षेत्र में मोहनी चौहान के आवास पर सातूं-आठूं का पर्व महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। महिला समूह ने खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़, गोविंदी त्यर मैते का जोगी आ रछो, चिमटा छमाछम जैसे लोक गीत गाकर गौरा महेश्वर का विसर्जन किया।
बाक्स
बड़ालू में हिलजात्रा कल
मूनाकोट। बड़ालू गांव में 30 अगस्त को हिलजात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रधान दिवाकर जोशी और हरीश चंद्र ने बताया कि मुखौटों की सफाई कर पेंट कर दिया गया है। हिलजात्रा देखने को किल्ल, विपुल, गैना, गौरीहाट, बगरतोली, दौली, बिसखोला आदि गांवों से ग्रामीण पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें