फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक चंद्र सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के बोकटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तहसील के बोकटा निवासी 47 वर्षीय चंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार की रात चौनाला से बोकटा को लौटते समय रात्रि साढ़े आठ से नौ बजे के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रात्रि 11.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक चंद्र सिंह की 13 और 10 साल की दो बेटियां और सात साल का एक बेटा है। परिवार का वही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर आर्थिक संकट भी आ गया था। ग्रामीणों ने पुलिस से टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें