फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा रोकने के लिए चलाएं संयुक्त ऑपरेशन : डीएम

Sat, 17 Jun 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अ​धिकारियों की बैठक लेतीं डीएम रीना जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिले में अवैध रूप से हो रही अफीम, खसखस की खेती को रोकने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने जिले में आ रहे नशीले पदार्थों को रोकने के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में एसडीएम, पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को चिंताजनक बताया। उन्हाेंने जिले में पहुंच रही नशे की खेप पर रोक लगाने के लिए पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी के अधिकारियों को ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे की रोकथाम को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम फिंचा राम चौहान, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, गंगोलीहाट, अनिल शुक्ला, धारचूला दिवेश शासनी, तहसीलदार आदि थे।
विद्यालयों की दैनिक क्रियाकलाप की जानकारी दें
पिथौरागढ़। डीएम ने कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि भाटकोट विद्यालय के बच्चे इधर-उधर बैठे रहते हैं जबकि उस समय उन्हें विद्यालय में रहकर शैक्षिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे सभी विद्यालय जहां उपरोक्त घटनाएं हो रही है उन्हें तत्काल चिह्नित करें। साथ ही वहां के प्रधानाचार्य से विद्यालय के दैनिक क्रियाकलाप की जानकारी लेकर प्रतिदिन उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। संवाद
विज्ञापन

पूरे जिले के खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर निगरानी रखने को कहा गया है। जिन विद्यालयों के बच्चे स्कूल समय पर यहां-वहां दिखाई देते हैं उनकी जानकारी जुटाकर प्रधानाचार्य से संपर्क किया जाएगा। नदारद रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाकर उनसे वार्ता की जाएगी। - हवलदार प्रसाद, डीईओ माध्यमिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें