फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वाहन में सड़ा मांस मिलने से हलचल

Thu, 20 Aug 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बृहस्पतिवार को बेड़ीनाग बाजार में एक वाहन से सड़ा हुआ मुर्गे का मांस बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी मनीष पंत को वाहन की छत से सामान उतारते समय एक बॉक्स से तेज दुर्गंध आई। बॉक्स खोलने पर उसमें सड़ा हुआ मुर्गे का मांस मिला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और तहसीलदार को इसकी सूचना दी। आरएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। जोशी ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर मौके पर सैंपलिंग न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें