फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी बैक ने बांटी भट्ट की चुटकानी व कुकला

विज्ञापन
पहाड़ी तौली (कुड़े) में हलुआ बनाते रोटी बैक के कार्यकर्ता। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में स्थापित यूथ सोसाइटी रोटी बैक लॉकडाउन के चलते डीडीहाट में फसे दिहाड़ी व नेपाली मजदूरों को कुमाऊनी व जोहारी व्यंजन परोस रही है। यूथ सोसाइटी रोटी बैक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया वर्तमान में रोटी बैंक सुबह व शाम 19 दिनों से 465 लोगों को रोजाना भोजन के पैकेट घर-घर जाकर उपलब्ध करा रही है। इन पैकेटो मे भट्ट की चुटकानी, झोली, कुकला, भुमला, पहाड़ी रायता, खीर व पहाड़ी तौले में हलुआ जैसे कुमाऊनी व जोहारी व्यजन प्रदान किए जा रहे है। नेपाली, बिहार, यूपी के फसे दिहाड़ी मजदूर इन व्यजनों को खूब पंसद कर रहे है। रोटी बैक को सरकारी विभाग से जुड़े अधिकारी व डीडीहाट के मूल निवासी जो बाहर बसे है आर्थिक मदद प्रदान कर रहे है। स्थानीय लोग राशन मसाले आदि रोटी बैंक में पहुंचा रहे हैं। जेजेएस, महिला मंगल दल, लोदपट्टा महिला समूह की महिलाए रोजाना रोटी बैक में पहुचकर भोजन के पैकेट तैयार करने में मदद प्रदान कर रहे है। जीआईसी रोड़ में आरसीसी कंपनी द्वारा भी रोजाना सुबह का भोजन गरीब परिवारों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें