फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: रोडवेज कार्मिकों ने प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 06 Jul 2024 01:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में समझौते के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कार्मिकों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
 
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में समझौते के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कार्मिकों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

परिषद से जुड़े कार्मिक शुक्रवार को रोडवेज वर्कशाॅप में एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में अनुबंधित बसों के बाइपास, अनुशासनिक पटल सहायक को हटाए जाने समेत कई मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई थी लेकिन अब इन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

उन्होंने ट्रैफिक शाखा टनकपुर के किसी भी पदाधिकारी, सदस्य के खिलाफ उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं किए जाने की भी मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में शाखा मंत्री राकेश कुमार, संजय महर, विजय सिंह, नवीन चंद्र कोठारी, कमल तिवारी, सुंदर लाल, दीपक कठायत, रवि बेलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें