फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: समान कार्य समान वेतन के लिए रोडवेज कर्मियों का फूटा गुस्सा

Tue, 13 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने मंगलवार को समान कार्य समान वेतन सहित अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने आईएसबीटी के डिपो परिसर में यह प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी और क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र पुरी के नेतृत्व में रोडवेज कर्मी एकत्रित हुए। उन्होंने निगम प्रबंधन पर मांगों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के दौरान मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। कार्यक्रम का संचालन हुकुम चंद ने किया। वक्ताओं ने तत्काल मांगों के निदान पर जोर दिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां प्रांतीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल जोशी, शाखा मंत्री कपिल त्रिपाठी, डिपो अध्यक्ष अमरेंदर श्रीवास्तव, डिपो मंत्री मुकेश कुमार, तरुण, मधुसूदन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें