फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नहीं खुली सड़क, मुनस्यारी में बढ़ता जा रहा खाद्यान्न संकट

Tue, 29 Aug 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के तम्पा मंदिर के पास बोल्डर हटाती जेसीबी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है। ऐसे में बनिक में सड़क सुचारु नहीं हो पाई तो क्षेत्र के लोगों के लिए इस बार राखी का त्योहार फीका रह सकता है। क्षेत्र में चीनी की भी किल्लत चल रही है। सिर्फ दो-तीन दुकानों में ही चीनी मिल रही है। मंगलवार को 16वें दिन भी बड़े वाहनों के लिए थल-मुनस्यारी सड़क बनिक में नहीं खुल सकी। छोटे टैक्सी वाहन यात्रियों को लेकर मुनस्यारी-थल पहुंचे।
विज्ञापन

बनिक के पास करीब 300 मीटर के दायरे में पहाड़ी खतरनाक बनी हुई है। बारिश और भूस्खलन से जर्जर सड़क को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामग्री के बड़े वाहन बनिक के पास ही रुके हैं। क्षेत्र की दुकानों में राशन की भारी कमी हो चुकी है।
सब्जी विक्रेताओं ने छोटे वाहनों में सब्जियां नगर तक पहुंचाईं। क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र सड़क को सुचारु करने की मांग की है। बीआरओ के सूत्रों के मुताबिक यदि मौसम ठीक रहा तो बुधवार शाम तक बड़े वाहनों के आवागमन के लिए भी सड़क सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क तम्पा मंदिर के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हैं। ग्रिफ कर्मी सड़क खोलने में जुटे हैं। व्यास घाटी के गांवों में व्यास ऋषि मेला शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पीठ में सामान लादकर बोल्डरों के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं। संवाद

दमाऊं और वाद्य यंत्रों के साथ घेराव की चेतावनी
धारचूला। खेला के ग्रामीणों ने चेतकला, कोलपानी, आला के आपदा प्रभावित 70 परिवारों का पुनर्वास किए जाने की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पांच वर्ष से रिक्त पड़े चिकित्सक के पद पर नियुक्ति की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे अपने पौराणिक दिव्य 12 ध्यानी दमाऊं वाद्य यंत्रों के साथ तहसील का घेराव करेंगे। वाद्य यंत्रों को बजाकर शासन-प्रशासन को जगाने का कार्य किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में युवक मंगल दल अध्यक्ष महेश वर्मा, राम सिंह धामी, जीत सिंह, गणेश राम, सूरज सिंह, प्रकाश सिंह, अंकित कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें