फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोरघाटी के प्रसिद्ध चैतोल पर्व परिक्रमा का रास्ता रोकने से भड़के ग्रामीण

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी के प्रसिद्ध चैतोल पर्व परिक्रमा का रास्ता देवकटिया के पास रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) पर रास्ते पर चहारदीवारी लगाने का आरोप लगाया है। कहा है कि अगर रास्ता नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में वह जल्द ही डीएम से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

बस्ते वार्ड में सोमवार को सोरघाटी के 22 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि मान्यता है कि देवल समेत बाबा अपनी 22 बहनों को भिटोली देने के लिए जगह-जगह मंदिरों में डोले को लेकर जाते थे जिसे लेकर चैतोल पर्व मनाया जाता है और देवकटिया में मां भगवती को भिटोली देने जाने का पौराणिक रास्ता भी यही है।
पौराणिक काल से उस रास्ते से जाने वाले देव डोले (रथ) को रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो सोर के लोगों की आस्था और धर्म के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में 16 मार्च को 22 गांवों के लोग बस्ते में महापंचायत करेंगे। बैठक में पुजारी भुवन शर्मा, ऋषेंद्र महर, संजय शर्मा, शेखर शर्मा, कैलाश बसत्याल, नंदन शर्मा, किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश बिष्ट, संतोष शर्मा, कुंडल बिष्ट, भूपेंद्र नगरकोटी, टिकेंद्र महर, सुरेश महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें