मदकोट/ पिथौरागढ़। शनिवार शाम को मुनस्यारी जौलजीबी मार्ग पर पहाड़ी टूटने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके चलते वाहनों का आवागमन बंद रहा। शनिवार शाम करीब चार बजे मदकोट से तीन किमी दूर फगवा बगड़ के पास पहाड़ी एकाएक दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सीमा सड़क संगठन ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात कर दी है। देर शाम तक सड़क खोलने का काम जारी था।