पिथौरागढ़। बारिश से जिले की 15 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को जिले में 18.80 एमएम बारिश हुई। बीआरओ ने मुनस्यारी-मदकोट-जौलजीबी सड़क को 40 दिनों बाद खोल दिया है। सड़क खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से बेड़ा में प्राणदत्त उपाध्याय के मकान के आंगन की सुरक्षा दीवार ढह गई। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की मांग की है। काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंच गया है। काली नदी 88.90 मीटर पर बह रही है। नदी का चेतावनी स्तर 889 खतरे के निशान 890 मीटर है।