फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बारिश से नदियां उफान पर, सात सड़कें बंद

Sat, 01 Jul 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमांत जिले में बारिश से नदियां उफान पर बह रही हैं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर चल रही हैं। भारी बारिश से जिले भर में सात सड़कें बंद हैं। शनिवार को धारचूला में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

काली नदी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे बह रही है। नदियों का जल स्तर बढने से लोगों में डर का माहौल है। जिला प्रशासन लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील कर रहा है। उधर, सड़क के बंद होने से सीमांत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये सडकें हैं बंद
बांसबगड़ कोटा पंद्रहपाला, आदिचौरा हुनेरा, डीडीहाट पमस्यारी, सानदेव-तर्गोली, बड़ाबे- शिलिंग, लछैर-चिराली, देवीसूना-खेतार कन्याल और पौड़ी-घटकूना।

बारिश का विवरण (मिमी में)
स्थान बारिश
धारचूला-40.2

मुनस्यारी-25.3

गंगोलीहाट-13.5

पिथौरागढ़- 7.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें