पिथौरागढ़ में बैडमिंटन खेलने के लिए तैयार अभियंता। स्रोत:संघ।
पिथौरागढ़। अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में इंजीनियर महासंघ ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। महासंघ के सचिव प्रदीप नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी शामिल हुए। सिंगल में ऋषभ साह ने भूपेंद्र बिष्ट को हराकर बाजी मारी। डबल्स में ऋषभ साह और हरीश चंद्र की जोड़ी ने भूपेंद्र बिष्ट और विनीता परिहार की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। दिनेश गुरुरानी निर्णायक रहे। मैच का आनंद लेने के लिए अभियंताओं की भीड़ रही। वहां संजय वर्मा, ललित मोहन जोशी, राजेश भट्ट, दीपक टम्टा, बीना पांडे, चंद्रकला त्रिपाठी, दीपा बोरा, विनय थायत सहित अन्य अभियंता शामिल रहे। संवाद