फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा

Tue, 03 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने 23 से 29 नवंबर 2026 तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सेना के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में चंपावत और पिथौरागढ़ के 4,492 अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और आवागमन व ठहरने में असुविधा न होने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एम्बुलेंस और चिकित्सा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। एसपी रेखा यादव, कर्नल अमोल डाबड़गावो और मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे। रैली में 23 से 27 नवंबर 2026 तक अग्निवीर जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 28 और 29 नवंबर 2026 को चिकित्सा परीक्षण तथा दस्तावेजी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें