पिथौरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में मंत्री गणेश जोशी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी। संवा
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर यहां पहुंचे काबीना मंत्री और सभा संयोजक गणेश जोशी और सह संयोजक बलवंत भौरियाल का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने सभा से संबंधित तैयारियों के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। यहां पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राकेश देवलाल, गणेश भंडारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद