फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सामाजिक सहभागिता के कार्य का संकल्प

Wed, 08 Nov 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय में बेडेन पॉवेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्काउट गाइड। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में स्काउट गाइड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्काउट गाइड ध्वज के नीचे प्रतिज्ञा लेकर सामाजिक सहभागिता के कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका पारुल गोयल, हेमंती नितवाल और अशोक ओझा ने स्कॉउट गाइड के जन्मदाता बेडेन पॉवेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अनिल बिष्ट ने बेडेन पॉवेल का परिचय और उनके कृतित्व पर जानकारी दी। छात्रा रिया ओझा ने सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगीत शिक्षक भास्कर कापड़ी ने स्काउट गाइड प्रार्थना और सर्व धर्म प्रार्थना सभा की। संचालन अनिल बिष्ट ने किया। यहां प्रभारी प्राचार्य मनोज खाती, विनोद गर्खाल, अजय कुमार, अजहर खान, मीनू वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें