फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 दिन में 7575 किमी की दूरी तय करेगा रिले एलआरपी दल

विज्ञापन
आईटीबीपी की अग्रिम चौकी दुंग में रिले एलआरपी दल का स्वागत करते जवान और अधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस का रिले एलआरपी शुरू हो गई है। दुंग से मुनस्यारी चौकी तक रिले एलआरपी दल का नेतृत्व 14वीं वाहिनी के सेनानी हरेंद्र सिंह चौहान कर रहे हैं। दल काराकोरम पास लेह लद्दाख से शुरू होकर जाचेप लॉ अरुणांचल प्रदेेश तक 7575 किमी की दूरी 75 दिन में तय करेंगे। रिले एलआरपी का मुख्य उद्देश्य चीन सीमा की देखरेख और वहां की परिस्थितियों से रूबरू होना है।
विज्ञापन

इससे पहले दल के दुंग से मुनस्यारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सेनानी चौहान को सम्मान पूर्वक ध्वज दिया गया। स्वागत करने वालों में प्रथम वाहिनी के सेनानी बेनुधर नायक और उनकी टीम शामिल रही। इसके अलावा मिलम, रिलकोट, बुगडियार, लीलम में भी सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सातवीं वाहिनी के प्रमिंद्र सिंह को ध्वज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें