पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 15 जनवरी तक आवेदन कर दोबारा पंजीकरण करा सकेंगे। कोऑर्डिनेटर डॉ. रुचिता पंगरिया ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट WWW.IGNOU.AC.IN के माध्यम से आवेदन करने को कहा है। संवाद