फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचे डॉक्टर, मिला आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रेडक्रास सोसाइटी और चिकित्सा विभाग की ओर से मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ बांसबगड़ क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें रेडक्रास के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश प्रमुख कुंदन सिंह टोलिया के नेतृत्व में डा.हेमंत मर्तोलिया ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में क्षेत्र के राया, बजेता, ड़ंगरी, सेलमाली, कोटा पंद्रहपाल, धामीगांव, खेतभराड़, तल्ला, मल्ला भैंसकोट, हुपली सहित कई गांवों के लोग पहुंचे। सोसाइटी के जिला सचिव भगवान सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान एड.दीपक जोशी, रेडक्रास के स्वयंसेवक हिमांशु ठकुराठी ने सहयोग दिया। शिविर में रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश प्रमुख कुंदन सिंह ने निर्धन परिवारों को खाद्यान्न के किट भी उपलब्ध कराए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें