फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेस कैंप में बिछा रेड कारपेट, पार्वती सरोवर में पैदल मार्ग बनकर तैयार

Mon, 09 Oct 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेस कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बिछाया गया रेड कारपेट। संवाद
विज्ञापन
आदि कैलाश (पिथौरागढ़ )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिव के धाम आदि कैलाश आगमन के अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। इसको देखते हुए पीएम के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने का काम तेज हो गया है। बेस कैंप में रेड कारपेट बिछाया जा चुका है। पार्वती सरोवर में भी पैदल मार्ग तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को आदि कैलाश आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी बेस कैंप में जिस स्थान पर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे उस स्थान को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां पर बनाए गए पथ पर लगभग 50 मीटर तक रेड कारपेट बिछाई गई है। इसके अलावा पार्वती सरोवर में भी केएमवीएन सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। पार्वती सरोवर की चोटी पर सड़क से शिव मंदिर तक पैदल मार्ग बनकर तैयार हो गया है। मार्ग को आरसीसी युक्त बनाया गया है। इस पर 100 मीटर रेड कारपेट बिछाई जाएगी। मार्ग के दोनों ओर रेलिंग लगाने का काम भी पूरा हो चुका है।
.........इनसेट..........
डीएम, एसपी ने आदि कैलाश पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
आदि कैलाश। सोमवार को पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी हेलीकाॅप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में विभागीय व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बातचीत की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान धारचूला के एसडीएम दिवेश शाशनी के अलावा बीआरओ, संचार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें