पिथौरागढ़। मौसम विभाग के भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के कारण पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने यह आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, जिले में शुक्रवार यानि आज भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।