फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से चलकर घर तो पहुंच गए, अब सवाल ये है कि बिना रोजगार घर कैसे चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कोविड-19 के कहर के बाद वापस लौट रहे प्रवासियों को परिवार और रोजगार की चिंता सताने लगी है। प्रवासियों ने सरकार से रोजगार देने की मांग की है। राजस्थान से पिथौरागढ़ लौटे प्रवासियों का कहना है कि करोना के कारण उनका रोजगार छिन गया है। वो होटलों में काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रोजगार के छिन जाने के बाद उनके सामने परिवार के भरण पोषण की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहाड़ में सिर्फ खेती बाड़ी ही रोजगार का माध्यम है लेकिन बे-मौसम बारिश और जंगली जानवरों के कारण खेती बाड़ी की संभावना भी नहीं है। राजस्थान से लौटे शंकर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के कारण रोजगार छिन गया है। सरकार को रोजगार देने को लेकर प्रयास करने की आवश्यकता है। चंचल का कहना है कि रोजगार के छिनने के बाद परिवार के भरण पोषण की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब डर सता रहा है कि कौन सा काम शुरू किया जाय। जिससे रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें