पिथौरागढ़ में आरएसएस ने रक्तदान किया।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रक्तदान किया। बृहस्तिवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विभाग प्रचारक नारायण के नेतृत्व में रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा छत्रपति महाराज ने 1647 में हिंदू बादशाही की स्थापना की जो हिंदू साम्राज्य दिवस संघ के छह उत्सव में एक है। इस मौके पर दुर्गा धामी, प्रचार प्रमुख धनश्याम जोशी, प्रदीप जोशी, सुनील, अभिनय जोशी, अमित कश्यप, गिरीश जोशी, दीपक सहित कई लोग शामिल रहे।