फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: बिना मास्क के भारत से जाने वालों को नेपाल में नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 31 Mar 2023 06:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट/पिथौरागढ़

सार

वर्ष 2020 में काेरोना की दस्तक के बाद से नेपाल भारत से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाए जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा। नेपाल में मास्क अनिवार्य होने की जानकारी के बाद एसएसबी ने भी झूलापुल के गेट पर सूचना चस्पा कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में काेरोना की दस्तक के बाद से नेपाल भारत से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। भारत की ओर पहले ही कोरोना की जांच बंद कर दी थी लेकिन नेपाल में सीमा पर अब भी आने-जाने वालों की रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है। तीन दिन पहले झूलाघाट से नेपाल जा रहा एक भारतीय रैपिड एंटीजन जांच में पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद उसे लौटा दिया गया।

नेपाल स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने की सूचना बैतड़ी में जिला प्रशासन को भेजी थी। इस पर वहां के जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में भारत से आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेपाल के एसआई योगेश पाल ने इसकी जानकारी झूलाघाट पुल पर तैनात एसएसबी के एसआई संजय को दी। नेपाल पुलिस की ओर से किसी को भी भारत से बिना मास्क के नेपाल नहीं भेजने का अनुरोध किया गया। मास्क अनिवार्य करने के बाद एसएसबी ने सूचना झूलापुल पर चस्पा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें