फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाॅक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल गई और घर नहीं पहुंची। हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस की टीम को दो घंटे बाद गुमशुदा गांव के पास जंगल में मिली। इस दौरान बालिका ने बताया कि पवन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस और 3/4 पाॅक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में हेड कांस्टेबल देश दीपक धौनी, कांस्टेबल रवि कुमार, मनीष चंद्र, कमल तुलेरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें