पिथौरागढ़। युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण काने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
18 जून को एक युवती ने तहरीर दी कि आरोपी सुनील कुमार निवासी न्यू बजेटी पिथौरागढ़ ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसआई आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उपरतोला राड़ीखूटी से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।