फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उद्घाटन मुकाबले में रामनगर ने नैनीताल को हराया

Tue, 09 Jan 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़, जिला बास्केटबाल संघ की ओर से मंगलवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अंडर-17 बालक और ओपन बालिका वर्ग में हो रही प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रामनगर, चंपावत, हल्द्वानी, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और टिहरी गढ़वाल से बालक वर्ग और बालिका वर्ग 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में रामनगर ने नैनीताल को हराया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल आमंत्रण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राज्य दर्जा मंत्री एवं राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैक के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर थियेटर फॉर एजुकेशन इन मास सोसायटी की बालिकाओं ने टीम लीडर मुकुल चंद्र पाठक के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उद्घाटन मुकाबला रामनगर और नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें रामनगर की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा को हराया। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने रामनगर को हराया। निर्णायक की भूमिका अंकुश रौतेला, सावन, गोविंद परिहार, करन शर्मा, संदीप, सुभाष, केशर, योगेश, अभिषेक व संजय ने निभाई। बास्केटबाल प्रशिक्षक सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता नाकआउट आधार पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 10 जनवरी को, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

संचालन नानू बिष्ट ने किया। वहां जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष उमेश महर, उपाध्यक्ष पंकज पांडे, सचिव हरीश सिंह दिगारी, प्रवीण रावल, मदन शाही, संजय सिंह रावत, योगेश कुमार, केशर सिंह, अभिषेक खोलिया, सतीश कुमार, पुष्कर सिंह रावत, लीलाधर जोशी, जगत सिंह महरा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेश बिष्ट, प्रकाश जंग थापा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें