टनकपुर (चंपावत)। ग्राम सभा उचौलीगोठ में धर्म सेवा जागरण सेवा समिति की ओर से संचालित आदर्श रामलीला कमेटी का मंचन शुरू हुआ। इससे माहौल राममय हो गया। मंचन का मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने शुभारंभ किया। यहां अध्यक्ष आनंद सिंह महर, संरक्षक हेम जोशी, उपाध्यक्ष राम सिंह, कोषाध्यक्ष नाथ सिंह महर, सचिव आनंद सिंह, उप सचिव हुकुम सिंह महर आदि शामिल रहे।