फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सवा सौ साल पुरानी है सोरघाटी की रामलीला

Sat, 14 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी में वर्ष 1897 में चीड़ के छिलके की रोशनी में रामलीला का मंचन शुरू किया गया। इस वर्ष यह रामलीला 127वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। तब से रामलीला में आधुनिकता के साथ कई बदलाव आए लेकिन लेकिन इसके शास्त्रीय संगीत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
विज्ञापन




पिथौरागढ़ सदर की रामलीला का मंचन पहले नवरात्र से शुरू होगा। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक जगदीश पुनेड़ा बताते हैं कि तत्कालीन खंड मंडलाधीश देवी दत्त मकड़िया की प्रेरणा से रामलीला शुरू हुई। इसमें आसपास के गांवों के प्रधानों ने मदद की। गंगोलीहाट चिटगल गांव के केशव दत्त पंत रामलीला के पहले प्रबंधक रहे। बाद में कुंदन लाल चौधरी और वर्ष 1925 से 1986 तक गोविंद लाल गुप्ता प्रबंधक बने। वह बताते हैं कि रामलीला मंचन में समय के साथ काफी बदलाव आया है।

पहले कलाकारों का मेकअप मृदाशंख (पत्थर) घोलकर किया जाता था। इसके बाद जिंक ऑक्साइड से मेकअप किया जाने लगा। वर्ष 1986 में कलाकार प्राणनाथ अरोड़ा ने बिजली मालाएं और माइक की व्यवस्था की। अमरनाथ साह मेकअप कलाकार थे। बांस, उड़द की दाल और लुग्दी के मिश्रण से गदा बनाई जाती थी। उस्ताद बुलाकी राम, हरकिशन लाल ठुलघरिया, गंगाराम पुनेठा, कुंवर बहादुर पाल आदि हास्य कलाकारों के लिए संवाद लिखते थे। अब बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भी रामलीला होने लगी है।
विज्ञापन


बाक्स
दूरदर्शन में रामायण धारावाहिक देखने के बाद हुए कई बदलाव

पिथौरागढ़। वरिष्ठ कलाकार जगदीश पुनेड़ा बताते हैं कि दूरदर्शन में रामायण धारावाहिक देखने के बाद रामलीला मंचन में काफी बदलाव आए। इससे कलाकारों को सजीव अभिनय की प्रेरणा मिली। रामलीला के चमत्कारिक दृश्य अब रंगबिरंगी रोशनी में दिखाए जाते हैं। संवाद
बाक्स

इन रागों का होता है प्रयोग
पिथौरागढ़। रामलीला के संगीत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। मंचन में राग भैरवी, विहाग, खमाज, विहाग, मालकोश, केदार आदि का प्रयोग होता है। संवाद
...................
आज से होगा क्षेत्र की रामलीलाओं का मंचन
टनकुपर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में आज पहली नवरात्रि से रामलीला मंचन भी शुरू होगा। टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की उत्तरांचल रामलीला समिति अध्यक्ष अंबादत्त पांडेय और गांधी मैदान की नवयुवक रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि 15 अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, बनबसा स्थित गढ़ीगोठ की रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने बताया कि पहले नवरात्र से रामलीला का मंचन शुरू होगा। पचपकरिया रामलीला कमेटी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत और बनबसा अध्यक्ष विमला सजवान ने बताया कि पहले नवरात्र (आज) से रामलीला का मंचन शुरू होगा। संवाद
.................
चंपावत, लोहाघाट सहित कई जगह आज से शुरू होगी लीला
चंपावत/लोहाघाट। नवरात्र के साथ ही रविवार से रामलीला का मंचन भी शुरू हो जाएगा। चंपावत और लोहाघाट की लीला को एक सदी से अधिक का समय हो चुका है। चंपावत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भगवत राय ने बताया कि रविवार रात को लीला का श्रीगणेश होगा।
चंपावत के पास फुलारगांव में रात को लीला का शुभारंभ करने से पूर्व सुबह दस बजे गणेश पूजा और सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। लोहाघाट की लीला का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा करेंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि लीला का मंचन शाम सात बजे से होगा। कर्णकरायत और कई स्थानों में लीला शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें