बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। श्री नागदेव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन शनिवार को राम बारात के स्वागत, पाणिग्रहण संस्कार और बारात विदाई के प्रसंगों का मंचन किया गया। बेड़ीनाग बाजार से लेकर रामलीला मंच तक छोलिया नृत्य के साथ बारात पहुंची जिसमें जमकर आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद कैकेयी-मंथरा संवाद, कौशल्या-दशरथ और कैकेयी के बीच संवाद और सुमंत के माध्यम से भगवान राम को बुलाने के प्रसंग का भी मंचन हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत रहीं और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की रहे। यहां सभासद नीरू कार्की, सुनील पंत, भगवती प्रसाद, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत धानिक, राजेश रावत, मनीष पंत, जीवन धानिक, कमलेश पंत मौजूद थे।